Sunday, January 24, 2010

आईपीएल के काबिल नहीं पाकिस्तानी क्रिकेटर ....

http://www.bbc.co.uk/hindi/multimedia/2010/01/100122_ihys_ipl_pakistan_pa.shtml

पाकिस्तानी खिलाडियों को शामिल न करना व्यासायिक द्रष्टि से भी सही निर्णय था और भावनात्मक द्रष्टि से भी | जो देश मुंबई हमले की साजिश करने वाले आतंकवादियों को छुपाये हुए हो, जिस देश की सरकार, सेना और गुप्तचर सेवा हमारे देश में विध्वंस और आतंकवाद फैलाने की साजिश रचती हो, उस देश के खिलाडियों के लिए भारत की जनता कैसे ताली बजा सकती है | क्या २६/११ के आतंकवादी हमलों में मारे गए लोगों की जिंदगी का कोई मोल नहीं था | क्या उनके परिवार का दुःख पाकिस्तानी खिलाडियों के नुकसान से बड़ा है | क्यों मीडिया को पाकिस्तानी खिलाडियों के एक छोटे से नुकसान की इतनी पड़ी है जबकी उसे पाकिस्तानी आतंकवाद के शिकार हाज़ारों परिवार की सुध लेने की भी फुर्सत नहीं | न चाहकर भी पाकिस्तानी खिलाडियों को देखकर मन में बार बार उन निर्दोष लोगों को ध्यान आता है जिनके परिवार के सदस्य पाकिस्तानी आतंकवाद का शिकार हुए हैं | जब तक उन परिवारों को न्याय नहीं मिलता तब तक किसी भी पाकिस्तानी खिलाडी को भारत में न खेलने दिया जाय तो अच्छा ही है |

No comments:

Post a Comment